मिर्जापुर, अक्टूबर 24 -- Mirzapur News: चेतगंज, हिन्दुस्तान संवाद। चील्ह थाना क्षेत्र के चंदेल डड़िया गांव में जोगी के वेश में पहुंचे चार ठग एक महिला को प्रेत आत्मा का भय दिखाकर 15 हजार रुपये नगद और लाखों रुपये के आभूषण लेकर चंपत हो गए। ठगों ने रुपये और गहनों को लाल कपड़े में बांधकर पूजा-पाठ के बाद कमरे में रखवा दिया था। पांच दिन बाद कमरा खोलने पर महिला को ठगी की जानकारी हुई। पीड़िता ने चील्ह थाने में तहरीर देकर कार्रवाई और रुपये-जेवरात वापस दिलाने की गुहार लगाई है।चंदेल डड़िया गांव निवासी लक्ष्मीना देवी पत्नी रमेश कुमार बिंद ने बताया कि लगभग एक सप्ताह पहले सुबह सात बजे चार जोगी सारंगी बजाते हुए उनके घर पहुंचे। इनमें एक व्यक्ति कई महीनों से गांव और आसपास के क्षेत्रों में आता-जाता था। वह खुद को बल्ली परवा गांव निवासी मुख्खु बिंद बताता था। ...