मिर्जापुर, जुलाई 4 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। जुलाई का महीना भी तीन दिन बीत गया लेकिन बारिश न होने से अभी तक जिले में धान की रोपाई नहीं शुरू हो पायी। बीते एक जुलाई की शाम को हल्की बारिश हुई लेकिन वह नाकाफी साबित हो रही है। अभी तक खेतों की जुताई भी नहीं हो पायी है। वहीं दो दिन से हो रही तेज धूप से उमस बढ़ गयी है। घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहा। उमस भरी गर्मी के कारण कूलर और पंखा भी जवाब दे दिए है। इससे लोग पसीने से तरबतर हो जा रहे है। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: तापमान गिरा, लेकिन उमस भरी गर्मी से नहीं मिली राहतधान की नर्सरी की समस्या जून के महीने में अपेक्षित बारिश न होने के कारण बड़ी संख्या में किसान धान की नर्सरी नहीं डाल पाए थे। वह...