मिर्जापुर, अक्टूबर 3 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। आश्विन मास कृष्णपक्ष की अष्टमी शनिवार को पुत्रों की लंबी उम्र एवं उनके आरोग्य और सुख समृद्धि के लिए माताएं जीवितपुत्रिका (जिउतिया) का निर्जला व्रत रहेंगी। जिउतिया पूजन के लिए आवश्यक सामानों की खरीदने के लिए शुक्रवार को बाजारों में चहल पहल ज्यादा रही। पूजन सामग्री में ठेकुआ, गुलगुला, मालपुआ, गुझिया का भोग लगाने के लिए प्रसाद सामग्री के साथ ही नई बांस की दउरी, छितनी, फल आदि की खरीदारी की गई। साथ ही निर्जला व्रत रखकर पूजन करने के लिए नई साड़ी और माता जीवितपुत्रिका को चढ़ाने के लिए लाल कपड़ा आदि खरीदा। यह भी पढ़ें- Mau News: जीवित्पुत्रिका व्रत आज, बाजारों में दिनभर रही चहल-पहलबाजारों में खरीदारी नगर के मुख्य बाजारों वासलीगंज, पक्काघाट, त्रिमोहानी, मुकेरी बाजार समेत जनपद के ग्रामीण ...