मिर्जापुर, सितम्बर 4 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। जिले में गुरुवार की मध्य रात्रि में गंगा का जलस्तर इस वर्ष का अब तक का अधिकतम 76.10 मीटर पहुंच कर स्थिर हो गया। वहीं शुक्रवार की दोपहर 12 बजे से गंगा के जलस्तर में दो सेमी प्रति घंटे घटाव शुरू हो गया। गंगा का जलस्तर शाम को छह बजे 75.930 मीटर रिकार्ड किया गया। यह जलस्तर चेतावनी बिंदु 76.724 से 79 सेमी नीचे है। गंगा का जलस्तर घटने से बाढ़ प्रभावित सीखड़, मझवां, कोन और छानबे ब्लॉक के सौ से अधिक गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि इन गांवों की लगभग एक हजार बीघा खरीफ की फसल डूब जाने से किसानों को भारी क्षति हुई है।जिले यह भी पढ़ें- Mirzapur News: चुनार में गंगा का जलस्तर घटा, किसानों ने ली राहत की सांस में गंगा के जलस्तर में लगभग 30 घंटे तेजी से वृद्धि के बाद गुरुवार की रा...