Mirzapur News: जिले में 24 घंटे से गंगा का जलस्तर स्थिर
मिर्जापुर, अगस्त 10 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। जिले में बीते 24 घंटे से गंगा का जलस्तर स्थिर है। गंगा का जलस्तर सोमवार को सुबह छह बजे 68.640 मीटर रिकार्ड किया गया। गंगा का यह जलस्तर चेतावनी बिंदु 76.724 मीटर से अभी 8.084 मीटर नीचे है। गंगा का जलस्तर स्थिर होने पर छानबे, कोन, पहाड़ी, मझवां, सीखड़ और नरायनपुर ब्लॉक के तटवर्ती गांवों के किसानों की संभावित बाढ़ को लेकर चिंता दूर हो गयी।
जलस्तर में घटाव बाढ़ नियंत्रण कक्ष के मुताबिक देर रात गंगा के जलस्तर में घटाव शुरु हो सकता है। वहीं बाढ़ की स्थिति में खेतों में बोई गई खरीफ की फसलों के डूबने की संभावना बढ़ गई थी। फसलें डूब जाती तो पशुओं के समक्ष भविष्य में चारा की भी समस्या खड़ी हो जाती। पशु पालकों को चारे की चिंता सता रही थी।
पिछले पांच दिन की स्थिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.