मिर्जापुर, नवम्बर 22 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। जिले में रविवार को पल्स पोलियो विशेष अभियान के तहत 13 स्थानों पर बूथ लगाकर कुल 2,39,638 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। अभियान की निगरानी के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें सक्रिय रहीं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कीर्ति मिश्रा ने महिला अस्पताल से अभियान का शुभारंभ किया। जिले के चुनार, चील्ह, गुरुसंडी, अर्बन, हलिया, जमालपुर, लालगंज, मड़िहान, पड़री, राजगढ़, सीखड़, विजयपुर में बूथ लगाए गए थे। इसके अलावा इन स्थानों पर ट्रांजिट और मोबाइल टीमों को भी लगाया गया था। टीम ने इलाके में भ्रमण कर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: प्रभारी चिकित्साधिकारी ने पोलियो की खुराक पिलाईहलिया में अभियान का शुभारंभ वहीं हलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पल्स पोलियो अभियान क...