मिर्जापुर, सितम्बर 27 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। जिले में चार दिनों से रूक-रूक कर हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। चक्रवाती तूफान से जमालपुर में बिजली का पोल गिरने से दो लोग घायल हो गए। वहीं नगर के पुरानी दशमी मोहल्ला में मकान के छत की पटिया गिरने से पांच और हलिया में मकान गिरने से दो लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बारिश से सीखड़ इलाके में मूंगफली और तिल की फसलों को भारी क्षति पहुंची है। वहीं चक्रवाती तूफान से धान की फसल खेतों में गिर गयी है。 यह भी पढ़ें- Mirzapur News: अलग-अलग स्थानों पर बारिश से मकान की छत व दीवार ढहने से सात जख्मीजल जमाव और यातायात नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में जल जमाव हो गया है। सड़कों पर बारिश का पानी जमा होने से राहगीरों को दिक्कत हो रही है। सड़क...