मिर्जापुर, अगस्त 10 -- Mirzapur News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। जिले में सोमवार सुबह से कभी तेज धूप तो कभी आसमान में बादल छाने से छांव होने की स्थिति बनी हुई है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से परेशानी हो रही है। बारिश नहीं होने से गर्मी और उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी हुई है। कुछ देर के लिए धूप निकलने के बाद फिर बादल छा गए। धूप और बादलों की आंख-मिचौली के बीच वातावरण में नमी अधिक होने से उमस बढ़ गई। इससे घरों और दुकानों में लोग पसीने से बेहाल नजर आए। बारिश की उम्मीद लगाए लोगों को दिनभर आसमान की ओर टकटकी लगाए रहना पड़ा। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: उमस ने बढ़ाई बेचैनी, 34 डिग्री पहुंचा पारा किसानों को भी अच्छी बारिश का इंतजार है। लंबे समय से झमाझम बारिश नहीं होने के कारण गर्मी का असर बना हु...