Mirzapur News: जिले में दो सेमी प्रति घंटे घट रहा है गंगा का जलस्तर
मिर्जापुर, सितम्बर 6 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। जिले में शनिवार को गंगा का जलस्तर दो सेमी प्रति घंटे की दर से घट रहा है। गंगा का जलस्तर 75.150 मीटर दर्ज किया गया। यह जलस्तर चेतावनी बिंदु 76.724 से 1.545 मीटर नीचे है। गंगा का जलस्तर घटने से बाढ़ प्रभावित सीखड़, मझवां, कोन और छानबे ब्लॉक के सौ से अधिक गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली है। जिले में गंगा के जलस्तर शुक्रवार की शाम से ही घट रहा है। लगभग 18 घंटे में गंगा के जलस्तर में डेढ़ मीटर की कमी दर्ज की गयी है। गंगा का जलस्तर घटने से चील्ह घाट का शवदाह गृह भी बाढ़ के पानी से खाली हो गया। यह बीते चार दिनों से डूबा हुआ था। इससे शव का अंतिम संस्कार करने वालों को दिक्कत हो रही थी। अब उन्हें दिक्कत नहीं होगी। गंगा का जलस्तर घटने से बाढ़ प्रभावित गांवों के सीवान से बाढ़ का पानी खाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.