मिर्जापुर, जुलाई 12 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जिले में प्रतिदिन लगभग एक लाख यूनिट बिजली का उत्पादन हो रहा है। अब आम लोगों की जेब पर बिजली का बिल भारी नहीं पड़ रहा है। इस योजना से जुड़कर सात हजार से अधिक लोग मुफ्त बिजली का लाभ उठा रहे हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार की तरफ से लाभार्थियों को दी जा रही सब्सिडी ने लोगों के घरों तक आसानी से सौर ऊर्जा पहुंचा दिया है। यह भी पढ़ें- पीएम सूर्य घर योजना: अब घर-घर दस्तक देगा विभाग, 28 हजार उपभोक्ताओं पर नजरपरियोजना की जानकारी परियोजना प्रभारी यूपीनेडा संदीप कुमार ने बताया कि योजना के तहत जनपद में कुल 7440 घरों में सौर ऊर्जा प्लांट स्थापित किए जा चुके हैं। जिससे प्रतिदिन एक लाख यूनिट से अधिक मुफ्त बिजली का उत्पादन हो रहा है। बताया कि 6494 लाभार्थिय...