मिर्जापुर, सितम्बर 7 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। जिले में सोमवार की दोपहर 12 बजे से गंगा का जलस्तर दो सेमी प्रति घंटे की दर से घट रहा है। सोमवार को शाम छह बजे गंगा का जलस्तर 74.540 मीटर रिकार्ड किया गया। यह जलस्तर चेतावनी बिंदु 76.724 से 2.184 मीटर नीचे है। गंगा का जलस्तर फिर दो सेमी प्रति घंटे की दर घटने पर बाढ़ प्रभावित सीखड़, मझवां, कोन और छानबे ब्लॉक के लोगों ने राहत की सांस ली है। डीएम पवन कुमार गंगवार ने बाढ़ प्रभावित इलाके में दवा का छिड़काव कराने का निर्देश दिया है। कहा है कि किसी भी दशा में संक्रामक रोग न फैलने पाए। यह भी पढ़ें- Varanasi News: बाढ़ का घट रहा पानी, सफाई बनी चुनौती गंगा का जलस्तर घटने की प्रक्रिया जिले में गंगा का जलस्तर शुक्रवार की शाम से ही घट रहा है। रविवार को सुबह छह बजे गंगा के जलस्तर घटने की दर दो...