Mirzapur News: जिले में अब आधा सेमी प्रति घंटे घट रहा है गंगा का जलस्तर
मिर्जापुर, अगस्त 13 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। जिले में बुधवार की सुबह से गंगा का जलस्तर आधा सेमी प्रति घंटे की दर से घट रहा है। गंगा के जलस्तर घटने की दर आधा हो जाने पर तटवर्ती इलाके के किसानों को दोबारा संभावित बाढ़ की चिंता सताने लगी है। वहीं बुधवार को सुबह छह बजे गंगा का जलस्तर 68.460 मीटर रिकार्ड किया गया। संभावित बाढ़ को लेकर छानबे, कोन, पहाड़ी, मझवां, सीखड़ और नरायनपुर ब्लॉक के तटवर्ती गांवों के किसान फसलों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के मुताबिक गंगा के जलस्तर मंगलवार की सुबह छह बजे से गंगा का जलस्तर एक सेमी प्रति घंटे की दर से घट रहा था। गंगा का जलस्तर घटने से जिला प्रशासन के साथ ही तटवर्ती गांवों के किसानों ने राहत की सांस ली है। गंगा के तटवर्ती ब्लाकों छानबे, कोन, मझवां, पहाड़ी, सीखड़ और नरायनपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.