मिर्जापुर, अगस्त 29 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। जिले के 1.40 लाख वृद्धों को बीते पांच माह से पेंशन नहीं दी गयी। इससे वृद्धजनों के समक्ष आर्थिक समस्या खड़ी हो गयी है। उन्हें खुद का पेट पालने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

समाज कल्याण विभाग की जानकारी समाज कल्याण विभाग से जिले के 1.40 लाख वृद्धों को वृद्धा पेंशन दिया जाता है। इन पेंशनरों को प्रत्येक तीन माह पर एक साथ तीन हजार रूपये पेंशन की धनराशि जारी की जाती है। शासन से बीते 31 मार्च के बाद अब तक वृद्धों को पेंशन की धनराशि नहीं दी गयी। इससे पेंशनधारकों को आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। पेंशनर रक्षा बंधन के बाद अब अन्य त्योहार भी शायद ही बेहतर ढंग से मना पाए।

समस्या का समाधान समाज कल्याण अधिकारी दिलीप पटेल का कहना है कि शासन से पेंशन की धनराशि सीधे वृद्धों के...