Mirzapur News: जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अंजली की टीम चयनित-ओलंपियाड से जुडे विद्यालय की खबर
मिर्जापुर, अक्टूबर 19 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। प्रोजेक्ट माला पब्लिक स्कूल पटेहरा में शनिवार को राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि लंदन की एनी गिलमोर व प्रोजेक्ट माला स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश दुबे रहे। इस दौरान आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। गाइड शिक्षक राजकुमार यादव, राजबहादुर यादव एवं वर्षा सिंह पटेल के मार्गदर्शन में बच्चों ने कई प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रथम स्थान अंजली और आर्या की टीम रही। द्वितीय स्थान काजल और तृतीय स्थान अर्ष और रिया की टीम ने प्राप्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.