Mirzapur News: जिला ओलंपिक संघ का स्वर्ण जयंती समारोह नौ अगस्त को
मिर्जापुर, जुलाई 31 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। जिला ओलंपिक संघ का स्वर्ण जयंती एवं वार्षिक समारोह नौ अगस्त को जिला सहकारी बैंक सभागार में आयोजित होगा। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल मुख्य अतिथि और जिलाधिकारी विशिष्ट अतिथि होंगे। इससे पूर्व सुबह 10 बजे संघ की विशेष बैठक में वर्ष 2026-27 का खेल कैलेंडर, संघ के पुनर्गठन और अन्य प्रस्तावों पर चर्चा होगी। समारोह में राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी संघ के महासचिव एसपी त्रिपाठी ने दी। यह भी पढ़ें- स्टेट यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप के ट्रॉयल कल यह भी पढ़ें- 22वीं कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप में जीते दो स्वर्ण पदक यह भी पढ़ें- स्टेट महिला जिम्नास्टिक के लिए मंडलीय टीम तैयार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.