मिर्जापुर, अगस्त 19 -- Mirzapur News: मिर्जापुर,संवाददाता। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने मंगलवार को तहसील लालगंज के अतिवृष्टि एवं वर्षा के कारण जल भराव से प्रभावित सात गांवों का दौरा किया। साथ ही मौके पर पहुंचकर बाढ़ पीड़ित परिवारों को रेस्क्यू कर राहत शिविर में पहुंचाने और आवश्यक राहत व बचाव के निर्देश अधिकारियों को दिया।एसडीआरएफ टीम बाढ़ प्रभावित दिघुली ग्राम के प्रभावित 45 लोगों को रेस्क्यू कर राम हरख इंटर कॉलेज में स्थापित राहत शिविर में पहुंचाया। साथ ही उन्हें भोजन, बिस्तर, पेयजल सहित अन्य जनोपयोगी सामान उपलब्ध कराने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया। उन्होंने कहा कि राहत शिविर में प्रकाश, शौचालय, साफ-सफाई की व्यवस्था करने, अनवरत विद्युत आपूर्ति, बिजली कटने पर जनरेटर से प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करें। यह भी पढ़ें- बाढ़ प्रभावित 13 जिलों...