मिर्जापुर, अगस्त 16 -- Mirzapur News: जिगना (मिर्जापुर)। थाना क्षेत्र के नेगुरा बान सिंह गाँव निवासी युवक की शनिवार को प्रयागराज जिले के मांडा थाना क्षेत्र के चिलबिला गाँव के सामने मिर्जापुर- प्रयागराज मार्ग पर दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही गाँव का माहौल गमगीन हो गया। गाँव निवासी भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री बिद्या सिंह पत्नी केशराज सिंह का 22 वर्षीय बेटा दीपक सिंह प्रयागराज जिले के नारी बारी थाना क्षेत्र अंतर्गत खीरी पुलिस चौकी क्षेत्र के चाकघाट में एक निजी फाइनेंस कंपनी में काम करता था। स्वतंत्रता दिवस के झंडारोहण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बाइक से घर वापस लौट रहा था। यह भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाकर घर लौट रहा था छात्र, आमने-सामने भिड़ी बाइक, 2 की मौत इसी दौरान चिलबिला गाँव के सामने विपरीत दिशा...