मिर्जापुर, जुलाई 13 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। नगर के चौबेटोला मोहल्ले में जनहित मोर्चा की हुई बैठक में लक्ष्मी नरायन कुशवाहा ने वृद्धा, विधवा, दिव्यांग पेंशन बीते कई महीनों से न दिए जाने पर रोष जताया। उन्होंने कहाकि पेंशन न दिए जाने से कई वृद्धा, विधवा और दिव्यांग व्यक्तियों के समक्ष गंभीर आर्थिक समस्या खड़ी हो गयी है। वे भूखे पेट सोने के लिए विवश है। उन्होंने पेंशन की राशि एक हजार से बढ़ा कर पांच हजार करने की मांग की। बैठक में जिला प्रभारी शेषधर दुबे, भाईलाल गुप्ता, विकालंग द्विवेदी, अशफाक, सगीर, इंद्रजीत दुबे, श्याम बाबू, रामबाबू, भोजराज त्रिपाठी, अनिल विश्वकर्मा, समीर एडर्वड, शनि सिंह, रितेश सिंह और घनश्याम पासवान आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...