Mirzapur News: जहरीले जंतु के काटने से किसान की मौत
मिर्जापुर, जुलाई 28 -- Mirzapur News: हलिया, हिन्दुस्तान संवाद स्थानीय थाना क्षेत्र के हलिया गांव में सोमवार खेत पर काम करने गए किसान की जहरीले जंतु के काटने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।हलिया के सारी बारी मजरा निवासी 66 वर्षीय छोटक कोल किसान थे। खेती बाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। सुबह खेत पर काम करने गए थे। उसी दौरान उन्हें किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में भर्ती कराया। यहां डॉ. विवेक खरे ने किसान को मृत घोषित कर दिया। मृतक के बड़े पुत्र सूरज ने बताया कि पिता खेत पर कृषि संबंधी काम कर रहे थे। तभी उन्हें किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। उपचार के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उनकी जान चली गई। मृतक को दो पुत्र व एक पुत्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.