मिर्जापुर, अक्टूबर 7 -- Mirzapur News: राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद । चुनार थाना क्षेत्र के नुनौटी गांव में मंगलवार की रात घर में सोई किशोरी को किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। बुधवार की सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किशोरी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

घटनास्थल का विवरण सक्तेशगढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र के नुनौटी गांव निवासी संजय कुमार की पुत्री 14 वर्षीय स्नेहा मंगलवार की रात भोजन करने के बाद अपनी माँ के कमरे में अलग चारपाई पर सोने चली गई। रात को चारपाई पर चढ़कर किसी जहरीले जंतु ने किशोरी को काट लिया। गहरी नींद में होने के कारण जहरीले जंतु के काटने की जानकारी किशोरी को नहीं हुई। कुछ घंटों बाद किशोरी की हालत बिगड़ी और उसे घबराहट होने लगी। तब उसकी नींद खुली। किशोरी ने परिजनों को तबीयत ख...