मिर्जापुर, नवम्बर 24 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। कछवां थाना क्षेत्र के परेड वार्ड में सोमवार को जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मोहल्ला निवासी 48 वर्षीय राजेश मोदनवाल हलवाई थे। वें मझवां ब्लॉक के बरैनी गांव एक शादी समारोह में भोजन बनाने गए थे। दोपहर में काम के लिए बर्तन लेने घर पहुंचे थे। बताया जा रहा हैकि इसी दौरान पत्नी और बच्चों से बर्तनों के इस्तेमाल को लेकर कहासुनी हो गई। उसके बाद उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुत्र अजय ने बताया कि बर्तनों को लेकर मामूली कहासुनी हुई थी। थानाध्यक्ष अमरजीत चौहान ने बताया कि अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...