मिर्जापुर, जुलाई 17 -- Mirzapur News: चेतगंज, हिन्दुस्तान संवाद । विकासखंड कोन के सभागार में गुरुवार को विकास खंड स्तरीय भूगर्भ जल सप्ताह का शुभारंभ हुआ। गुरुवार से 22 जुलाई तक भूगर्भ जल सप्ताह मनाया जाएगा। खंड विकास अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने कर्मचारियों और ग्राम प्रधानों को सप्ताह भर जल संचयन, जल की महत्ता और जल को कैसे बचाएं इसके बारे में लोगों को विधिवत जानकारी दी। एडीओ ग्राम विकास राजेश सिंह ने भूगर्भ जल की वैश्विक स्थिति और उसके घटते स्तर के बारे में अवगत कराया। अवर अभियंता लघु सिंचाई वेद प्रकाश ने जल ही जीवन है, जल को बचाना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य का अहसास कराया। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: भूजल सप्ताह 22 जुलाई तक चलेगा, होंगे कार्यक्रम इस दौरान एडीओ समाज कल्याण रंजीत, एडीओ कृषि जयप्रकाश प्रजापति, प्रधान राजू सिंह, जीत लाल, ओमप्रक...