मिर्जापुर, सितम्बर 2 -- Mirzapur News: हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे में एक पखवाड़े से बने जलभराव की समस्या दूर करने के लिए मंगलवार को प्रशासन और विकास विभाग की टीम ने नाली निर्माण के लिए जमीन की पैमाइश की। अस्पताल मार्ग, ददरी रोड, एसबीआई बैंक और बाजार क्षेत्र में जल निकासी की स्थिति का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने आवासीय मकानों को सुरक्षित रखते हुए सड़क और घरों के बीच से नाली निकालने की संभावनाएं देखीं। ग्रामीणों की सहमति के बाद नाली के लिए भूमि चिह्नित की गई। बीडीओ विमल प्रकाश पांडेय ने बताया कि जल्द नाली का निर्माण कराकर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाएगा। पैमाइश के दौरान एडीओ पंचायत रुपेश श्रीवास्तव, सचिव कौसलेन्द्र राय, जेई समेत राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...