Mirzapur News: जमीनी विवाद में चले लाठी-डंडे, छह जख्मी
मिर्जापुर, अगस्त 17 -- Mirzapur News: पटेहरा, हिन्दुस्तान संवाद। संतनगर थाना क्षेत्र के लेदुकी गांव में रविवार को राजस्व टीम के सामने ही दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में छह लोग जख्मी हो गए। राजस्व टीम जमीन का सीमांकन करने गई थी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लड़ाई का कारण क्षेत्र के लेदुकी गांव निवासी संजय गुर्जर का आरोप है कि घर पर नहीं थे। वाराणसी से आए कुछ लोग मिलकर गांव के किसी एक व्यक्ति के उकासवे में आकर मेरी जमीन नापने लगे। मौके पर हल्का लेखपाल विनय यादव और कानून गो हरिदास मौजूद थे। घर की महिलाओं ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन वें नहीं माने। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले। मारपीट में 40 वर्षीय सुशीला, 30 वर्षीय फूलकुमारी, 32 वर्षीय निशा, 35 वर्षीय त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.