मिर्जापुर, सितम्बर 27 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। नगर के बेलतर में चल रहे संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा श्रवण करने भक्त पंडाल में उमड़े थे। कथा व्यास पंडित विष्णु धर द्विवेदी ने कहा कि जब तक भगवान कारागार में थे तब तक आनंद नहीं आया और ज्यों भगवान इंद्रियों के समूह में गए तब आनंद आया। कहा कि जब परम परमात्मा इंद्रियों में आते हैं तब प्राणी को आनंद प्राप्त होता है, ईश्वर की अनुभूति होती है। इसके बाद पूतना मोक्ष की कथा सुनाई। इसके बाद भगवान ने अनेक लीलाओं को करते हुए वृन्दावन में लीला करते हुए रास किया, जो महारास जीवात्मा और परमात्मा का अचिंत्य मिलन है, जो भगवत नाम तक पहुंचाता है। इस अवसर पर डंगर, महेंद्र देव पांडेय, आशीष मिश्रा, राधे मिश्रा, पीयूष गोयल, देवकीनंदन आदि सैकड़ों भक्त कथा को सुनकर भाव विभोर हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...