मिर्जापुर, अगस्त 25 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। नगर के पथरहिया स्थित विकास भवन के सभागार में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से चयनित प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के 48 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मड़िहान विधायक रमाशंकर पटेल, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डॉ. जगदीश सिंह पटेल व नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुन्दर केशरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। यह भी पढ़ें- नव-चयनित 17 प्राविधिक सहायकों को मिले नियुक्ति पत्रउप कृषि निदेशक का स्वागत उप कृषि निदेशक विकेश कुमार ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों का बुके देकर स्वागत किया। इसके बाद जनप्रतिनिधियों ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण किया। नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने कहाकि कृषि के क्षेत्र में विस्तार के लिए प्रदेश सरकार ने प्राविधिक ...