मिर्जापुर, नवम्बर 4 -- Mirzapur News: मिर्जापुर,संवाददाता। जनपद के परिषदीय विद्यालयों के ऊपर झूल रहे मौत रूपी बिजली के तारों को हटाने में बिजली विभाग के अधिकारी खासा सुस्त है। यह हाल तब है जबकि बिजली के तारों की शिफ्टिंग के लिए शासन ने खजाना खोल दिया है। यह भी पढ़ें- Mau News: 91 स्कूलों से हटे बिजली के तार, 68 में अब भी मंडरा रहा खतराविद्यालयों के ऊपर लटकते बिजली के तार तीन वर्ष से 188 परिषदीय विद्यालयों के उपर से गुजरे खतरनाक तारों को हटाने का प्रयास शासन से लेकर प्रशासन कर रहा है। बावजूद इसके 49 विद्यालयों के उपर अभी बिजली के तार लटक रहे हैं। यही नहीं तीन वर्ष पूर्व विंध्याचल मंडल के आयुक्त ने पॉवर कॉरपोरेशन, शिक्षा विभाग एवं पंचायती राज विभाग की संयुक्त बैठक लेकर स्कूल के उपर से गुजर रहे तारों को तत्काल हटाने का निर्देश दिया। कुछ माह ...