मिर्जापुर, अक्टूबर 25 -- Mirzapur News: अदलहाट(मिर्जापुर)। क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय छात्रा के लापता होने के मामले में पुलिस ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। छात्रा के पिता ने युवक पर शादी का झांसा देकर बेटी को बहला-फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पिता के अनुसार, उनकी बेटी कक्षा 11 की छात्रा है। वह तीन जुलाई को रोजाना की तरह सुबह नौ बजे पढ़ने के लिए स्कूल गई थी। शाम तक घर नहीं लौटने पर पत्नी ने फोन कर इसकी जानकारी दी। इसके बाद वह बनारस से घर पहुंचे और बेटी की तलाश गांव तथा रिश्तेदारों के यहां की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।पिता ने बताया कि लोक-लाज के कारण उन्होंने शुरुआत में बेटी के लापता होने की जानकारी किसी को नहीं दी।वे उसकी तलाश करते रहे। बाद में उन्हें जानकारी मिली कि गांव का ही दिलशाद नामक ...