मिर्जापुर, जुलाई 14 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। न्यायालय ने हलिया थाने में दर्ज अलग-अलग मामलों में छह दोषी को सजा सुनाई है। साथ ही दोषी पर नौ हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। हलिया थाने में दर्ज अलग-अलग मारपीट के मामले में दोषी मनिगढ़ा गांव निवासी ध्यानेश उर्फ ध्यानेश्वर मणि त्रिपाठी व शिवम तिवारी को 1500-1500 और दूसरे मामले में रतेह निवासी अशोक उर्फ महेन्द्र, रमई, राजकुमार उर्फ राजू कोरी व सुधीर को 1500-1500 के अर्थदण्ड से दण्डित किया है। अर्थदण्ड अदा न करने पर सात-सात दिन के साधारण कारावास की सजा सुनाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...