मिर्जापुर, अक्टूबर 14 -- Mirzapur News: हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के बरडीहा खुर्द गांव निवासी नीरज की 5 वर्षीय पुत्री श्रेया मंगलवार की शाम छत से नीचे गिरकर घायल हो गई। स्वजनों के अनुसार बच्ची खेलते समय अचानक छत से नीचे गिर गई। उसे गंभीर चोट आई। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर विवेक खरे ने उसकी हालत गंभीर देख मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...