मिर्जापुर, अगस्त 21 -- Mirzapur News: ड्रमंडगंज, हिन्दुस्तान संवाद । लाख प्रयासों के बावजूद गांवों में स्वच्छता अभियान हवाहवाई साबित हो रहा है। क्षेत्र के लालापुर ग्राम पंचायत के रतेह चौराहा पर खाली पड़ी भूमि पर कूड़ा-कचरा, गंदगी का अंबार लगा है। गांवों में साफ सफाई नहीं होने से स्वच्छता के नाम पर लाखों रुपया खर्च कर बनाए गए कूड़ा निस्तारण केंद्र निष्प्रयोज्य साबित हो रहे हैं।चौराहा पर लगा कूड़े का ढेर स्वच्छता अभियान की पोल खोल रहा है। स्थानीय लोगों ने कूड़े कचरे की संड़ांध से आ रही दुर्गंध से संक्रामक रोगों के फैलने का अंदेशा जताया है। चौराहा पर कूड़ेदान की व्यवस्था करवाए जाने की मांग की है। एडीओ पंचायत रूपेश श्रीवास्तव ने बताया कि ग्रामीणों, दुकानदारों द्वारा फेंके गए कूड़े कचरे के निस्तारण के लिए ग्राम सचिव एवं सफाई कर्मचारियों को निर...