Mirzapur News: चौकी के गेट पर तिरंगे में कूड़ा बांधकर फेंकने का वीडियो वायरल
मिर्जापुर, अगस्त 8 -- Mirzapur News: पटेहरा, हिन्दुस्तान संवाद। मड़िहान थाना क्षेत्र के पटेहरा पुलिस चौकी के गेट पर तिरंगे में कूड़ा बांधकर फेंकने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शनिवार को वायरल हुआ। वायरल वीडियो को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चा है। फिलहाल हिन्दुस्तान अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह तिरंगे झंडे में कूड़ा फेंकना गलत है। यह तिरंगे का अपमान है। ऐसा करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। वायरल वीडियो में तिरंगे में बंधा कूड़ा पटेहरा पुलिस चौकी के गेट के पास फेंका दिखाई दे रहा है। इस संबंध में मड़िहान थानाध्यक्ष रवींद्र भूषण मौर्य ने बताया कि तिरंगे झंडे का एक अलग ही सम्मान है। किसी भी तरह का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अज्ञानता के कारण ऐसा हो सकता है। मामले की जांच कराई जाएगी।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.