मिर्जापुर, जुलाई 21 -- Mirzapur News: जिगना। आषाढ़ मास के तीसरे सोमवार को बलापुर डेरवां गांव स्थित दुलारों धाम में दर्शन-पूजन के दौरान पंक्तिबद्ध महिला श्रद्धालु की सोने की चेन चोरी हो गई। मध्य प्रदेश के रीवां जिले के थाना जवां क्षेत्र के अंगवा गांव निवासिनी पूनम सिंह पत्नी अनिल सिंह अपने मायके प्रयागराज जिले के मांडा थाना क्षेत्र के चिलबिला गांव से भाई दिलीप सिंह के साथ दुलारों धाम में दर्शन-पूजन के लिए आई थीं। एक बजे दिन में दर्शन के दौरान किसी ने चेन उड़ा लिया। पीड़िता ने मंदिर परिसर में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाला किंतु कोई सुराग हाथ नहीं लगा। चेन चोरी की घटना से पीड़िता काफी आहत हो गई और रोते-बिलखते परिजनों के साथ वापस लौट गई। चौकी प्रभारी सुर...