मिर्जापुर, सितम्बर 4 -- Mirzapur News: राजगढ़ (मिर्जापुर)। थाना क्षेत्र राजगढ़ गाँव के सरकारी खाद्यान्न की दुकान से गुरुवार की रात हौसला बुलंद चोरों ने चार बोरी खाद्यान्न पार कर दिया। क्षेत्र में एक के बाद एक हो रही चोरियों से भयभीत लोगों में पुलिस के प्रति भारी आक्रोश व्याप्त गया है। खाद्यान्न चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है l राजगढ़ गांव निवासी कृपा शंकर सिंह कोटा की दुकान चलाते हैं। कार्ड धारकों को वितरण करने के लिए सरकारी खाद्यान्न कोटेदार के घर पर रखा था। गुरुवार की रात चोर चार बोरी खाद्यान्न चुरा लिया। खाद्यान्न चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। यह भी पढ़ें- Hapur News: दुकानों में लाखों की चोरी, लोगों में रोष कोटेदार ने खाद्यान्न चोरी की पुलिस को सूचना दे दी है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि अभी एक दिन ...