मिर्जापुर, अक्टूबर 8 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। अहरौरा पुलिस ने चोरी के मामले में गुरुवार बाल अपचारी समेत दो आरोपी को धर दबोचा। थानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि सात अक्तूबर को अहरौरा के भुड़कुड़ा गांव निवासी तेजबली सिंह ने अज्ञात के विरूद्ध घर के पीछे का गेट तोड़कर सोलर पैनल, बैटरी व अन्य सामान चोरी का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी चुनार के चौकिया निवासी चन्द्रिका व एक बाल अपचारी को धर दबोचा। आरोपियों के कब्जे एक अदद बैटरी, एक सोलर पैनल व एक लोहे का पट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। जबकि बाल अपचारी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...