मिर्जापुर, अक्टूबर 25 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। चुनार कोतवाली पुलिस ने चोरी के मामले में तीन चोर को शनिवार धर दबोचा। उनके पास से चोरी के स्टेबलाइजर, मोनोब्लाक पंप व बैटरी बरामद हुए। 23 अक्तूबर को कूबा खुर्द निवासी शिवकुमार सिंह ने खेत स्थित कमरे में लगे स्टेबलाइजर व अन्य सामान चोरी का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी जौगढ़ मरचहिया निवासी करन, कूबा खुर्द निवासी प्रदीप व दिनेश कुमार उर्फ दानिश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...