Mirzapur News: चोरी की शिकायत दर्ज कराने पर मनबढ़ों ने दी धमकी
मिर्जापुर, अगस्त 7 -- Mirzapur News: पटेहरा, हिन्दुस्तान संवाद। संतनगर थाना क्षेत्र के ककरद गांव में चोरी की घटना के बाद शिकायत दर्ज कराना एक परिवार के लिए मुसीबत बन गया। पीड़ित की शिकायत से बौखलाए मनबढ़ों ने बीती रात घर पर चढ़कर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी। जिससे सहमें पीड़ित ने अब दोबारा प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा और दोषियों पर कार्रवाई की गुहार लगाई है।क्षेत्र के ककरद गांव निवासी संगम के घर में बीते पांच अगस्त की रात चोरी की घटना हुई थी। पीड़ित ने छह अगस्त को थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। आरोप हैकि चोरी की शिकायत दर्ज कराने की बात जब गांव के ही एक व्यक्ति के रिश्तेदारों को पता चली तो वह आग बबूला हो गए। छह अगस्त की रात मनबढ़ पीड़ित के घर पहुंचे। उस समय पीड़ित घर पर नहीं था। मनबढ़ों ने उसकी मां सरोजा देवी को बाहर बुलाया औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.