मिर्जापुर, अक्टूबर 9 -- चोरी हुई बाइक के इंजन के लिए दो घंटे इंतजार Mirzapur News: चेतगंज, हिन्दुस्तान संवाद । चोरी हुई बाइक के पुर्जे लेने पहुंचे वाहन स्वामी को थाने में लगभग दो घंटे तक इंजन के लिए इंतजार करना पड़ा। शुक्रवार को न्यायालय के आदेश पर चील्ह थाने पहुंचे पीड़ित को बाइक के अन्य पुर्जे तो सौंप दिए गए, लेकिन इंजन नहीं मिला। पूछताछ के लगभग दो घंटे बाद मुंशी ने थाने से इंजन निकालकर पीड़ित को दिया। चील्ह थाना क्षेत्र के चेकसारी गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद की हीरो स्प्लेंडर बाइक एक साल पहले पुरजागीर बाजार से चोरी हो गई थी। उन्होंने चील्ह थाने में बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। लगभग एक साल बाद कछवां पुलिस ने राजेंद्र को सूचना दी कि उनकी चोरी हुई बाइक के पुर्जे बरामद हुए हैं। राजेंद्र ने बताया कि बाइक चोरों ने वाहन को बेच दिया था। ...