मिर्जापुर, अगस्त 3 -- Mirzapur News: चुनार, हिन्दुस्तान संवाद। नगर में सोमवार को अंजुमन हैदरी के तत्वावधान में चेहल्लुम से एक दिन पूर्व कर्बला के शहीदों की याद में पारंपरिक मातमी जुलूस निकाला गया। जुलूस मुहल्ला गंगेश्वरनाथ स्थित मस्जिद मक्का-ए-मुअज्जम से शुरू हुआ। जिसमें दुलदुल, अलम,अमारी और ताबूत शामिल रहे। जुलूस नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए देर शाम अजा खाना नवाब साहब पहुंचकर संपन्न हुआ। रास्ते भर अकीदतमंदों ने नौहाखानी और सीनाजनी कर कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की। या हुसैन की सदाओं से पूरा वातावरण गमगीन बना रहा।वाराणसी से आए शेर अली ने मजलिस में इमाम हुसैन की कुर्बानी, इंसाफ और इंसानियत के संदेश पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- या हुसैन की सदाओं के बीच निकला चेहल्लुम का ज...