Mirzapur News: चेयरमैन ने अदलहाट शाखा का किया औचक निरीक्षण
मिर्जापुर, सितम्बर 10 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। जिला सहकारी बैंक के सभापति डॉ. जगदीश सिंह ने बुधवार को अदलहाट शाखा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शाखा के कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका निरीक्षण किया। उन्होंने बैंक कर्मचारियों को नियमित समय से बैंक आने के लिए निर्देशित किया। कहाकि बैंक के ग्राहकों से सम्मान पूर्वक आचरण किया जाए। बैंक के सभी ग्राहकों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए। किसी भी ग्राहक को समस्या के समाधान के लिए बार-बार बैंक न आना पड़े। उन्होंने बैंक के प्रबंधक और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि बैंक मुख्यालय से दिए गए निर्देशों का तत्काल अनुपालन किया जाए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न होने पाए, अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.