मिर्जापुर, अक्टूबर 13 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। एसडीएम कोर्ट परिसर से चेंबर हटाए जाने पर अधिवक्ता नाराज हो गए। अधिवक्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पर पहुंच कर प्रदर्शन किया। डिस्ट्रिक्ट बार के अध्यक्ष अभय राज सिंह ने पुलिस की कार्रवाई की आलोचना की। कहा कि अधिवक्ता उसी स्थान पर चेम्बर बनाएंगे। यदि विवाद किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...