मिर्जापुर, जुलाई 15 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। ऐतिहासिक नगर चुनार और कछवां नगर पंचायत वासियों को अब शुद्ध पेयजल के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। गली मोहल्ले में कम पानी आने या पाइप लाइन के लीकेज, गर्मी के दिनों में बोर वेल के जल स्तर के रसातल में चले जाने की शिकायतें अगले साल तक दूर हो जाएंगी। यह सब होगा अमृत 2.0 योजना के तहत पेयजल पुनर्गठन योजना के पूरा होने के बाद。

पेयजल पुनर्गठन योजना का विवरण पेयजल पुनर्गठन योजना के अंतर्गत चुनार के लिए 126.85 करोड़ और कछवां के लिए लगभग 11.66 करोड़ धनराशि स्वीकृत किया है, हालांकि चुनार नगर पालिका परिषद के अमृत योजना का टेंडर, निविदा के बाद तकनीकी बिड खुल गया है, लेकिन परियोजना की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति का आदेश जारी नहीं होने के कारण अंतिम निर्णतय नहीं हो सका है।

चुनार की आबादी और...