Mirzapur News: चील्ह पीएचसी पर रेबीज का इंजेक्शन समाप्त
मिर्जापुर, जुलाई 16 -- Mirzapur News: चील्ह। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चील्ह पर कुत्ता/बंदर काटने पर लगाई जाने वाली वैक्सीन खत्म हो गई है। इससे कुत्ता काटने वालों को रेबीज का इंजेक्शन नहीं लग पा रहा है। कुत्ता और बंदर काटने वाले मरीजों को मंडलीय अस्पताल जा कर रेबीज का इंजेक्शन लगवाना पड़ रहा है। इससे उन्हें समय के साथ ही धन भी खर्च करना पड़ रहा है। वहीं मंडलीय अस्पताल में मरीजों को लंबी लाइन भी लगानी पड़ती है। क्षेत्र के लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चील्ह पर रेबीज का इंजेक्शन उपलब्ध कराए जाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.