मिर्जापुर, नवम्बर 6 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। भारतीय संस्कृति एवं परंपरा का महत्वपूर्ण त्योहार दीवाली केवल त्योहार नहीं है। दीवाली में उपयोग होने वाले वस्तु एवं खाद्यपदार्थां में कोई न कोई मनुष्य जाति के कल्याण, स्वास्थ्य एवं समृद्धि का बड़ा संदेश छिपा होता है। प्राचीन काल से दीपावली के अवसर पर चीनी के हाथी, घोड़ा और ऊंट आदि खलौनों के पिछे भी रोचक संदेश छिपा है। चीनी के खिलौनों में हाथी समृद्धि, घोड़ा ऊर्जा एवं प्रगति और ऊंट विजय का प्रतीक है। यह कारण है कि दीवाली पर पर लोकप्रिय चीनी के खिलौनों से धन और वैभव की प्रतीक देवी माता लक्ष्मी-गणेश पूजन में भोग लगाया जाता है। ताकि माता लक्ष्मी धन-धान्य से समृद्ध रखें। बजार में गणेश-लक्ष्मी के साथ चीनी के खिलौनों की खूब बिक्री हुई। यह भी पढ़ें- Balia News: बदलते दौर में कम हुई चीनी क...