मिर्जापुर, अगस्त 24 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। चीनी की जमाखोरी रोकने के लिए सोमवार को जिलापूर्ति अधिकारी और डिप्टी आरएमओ की संयुक्त टीम ने नगर के गुड़हट्टी बाजार स्थित स्टॉकिस्टों के यहां छापेमारी की। इससे स्टॉकिस्टों में हड़कंप मच गया। हालांकि किसी भी स्टाकिस्ट के पास शासन से निर्धारित चार हजार कुंतल का स्टॉक नहीं मिला। वहीं छापेमारी से चीनी के कारोबारियों में हड़कंप मच गया।डीएम पवन कुमार गंगवार के निर्देश पर सोमवार को जिलापूर्ति अधिकारी संजय प्रसाद और डिप्टी आरएमओ संजीव कुमार सिंह ने चीनी की जमाखोरी करने वाले स्टॉकिस्टों के गोदामों पर छापेमारी करने पहुंच गए। नगर के गुड़हट्टी बाजार स्थित आधा दर्जन स्टॉकिस्टों के यहां एक-एक कर छापेमारी की। यह भी पढ़ें- Deoria News: डीएम की गठित टीम ने देवरिया,बरहज में की थोक चीनी विक्रेताओं क...