मिर्जापुर, सितम्बर 22 -- Mirzapur News: जिगना। क्षेत्र के अकोढ़ी गांव स्थित न्यू पीएचसी बीते दो वर्षों से चिकित्सक विहीन है। सोमवार को यहां पहुंचे मरीजों ने जमकर हंगामा किया। मुख्य चिकित्साधिकारी से दूरभाष पर शिकायत किए जाने पर न्यू पीएचसी गोपालपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी को यहां भेजा गया। जिसके बाद मरीजों का उपचार शुरू हो सका। उल्लेखनीय है चिकित्सक विहीन अस्पताल में फार्मासिस्ट ही स्वास्थ्य परीक्षण व दवा वितरण की व्यवस्था सभांल रहा है। पीएचसी सर्रोई में रात्रि के दौरान फार्मासिस्ट की ड्यूटी लगाए जाने पर न्यू पीएचसी अकोढ़ी में दिन में ताला बंद रहता है। लाखों रुपए से निर्मित न्यू पीएचसी भवन चिकित्सक के अभाव में मरीजों को मुंह चिढ़ा रहा है। स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। ग्राम प्रशासक सतीश उर्फ पंकज तिवारी,राधेश्याम सिंह,तीर्थ...