मिर्जापुर, नवम्बर 28 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। न्यायालय ने विन्ध्याचल, मड़िहान व राजगढ़ थाने में दर्ज मामलों की सुनवाई करते हुए चार दोषी पर सात हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। विंध्याचल कोतवाली में दर्ज मारपीट के मामले में दोषी नदिनी गांव निवासी अखिलेश को 2000, मड़िहान में दर्ज चोरी मामले में दोषी लहास गांव निवासी ननकू उर्फ प्रभात, गोलू को जेल में अवधि तथा 2000-2000 रुपये और राजगढ़ थाने में दर्ज एनडीपीएस एक्ट में दोषी सेमरा बरहो निवासी कल्लू को जेल में बिताई गयी अवधि व 1000 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया है। अर्थदण्ड अदा न करने पर दो दिन के अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...