Mirzapur News: चकरोड पर किए गए अवैध कब्जा को हटवाने की मांग
मिर्जापुर, अक्टूबर 29 -- Mirzapur News: मझवा(मिर्जापुर)। क्षेत्र के बजहां गांव में चकरोड पर कब्जा कर लिए जाने से आने-जाने वाले ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से अवैध कब्जा हटवाए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि राजस्व विभाग के पैमाइश के बाद पथरगड्डी कराए जाने के बावजूद रास्ता अवरुद्ध कर दिया गया है। नाली-खड़ंजा निर्माण को रोका जा रहा है। गांव निवासी देवेंद्र कुमार पुत्र स्व. सभाजीत सिंह ने पड़ोस में स्थित एक कास्तकार की सरकारी चकरोड को बांस-बल्ली लगाकर अवरुद्ध करने और उन्हें अपनी जमीन तक जाने से रोकने की शिकायत की है। पीड़ित ने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराके रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.