Mirzapur News: चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दस लोगों ने किया रक्तदान
मिर्जापुर, जुलाई 23 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर गुरुवार को मंडलीय अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगा। श्री सांई परिवार सेवा संगठन और लिनेस क्लब मिर्जापुर आर्या के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में कुल 15 लोगों ने रक्तदान के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। डाक्टरों की टीम ने रजिस्ट्रेशन कराए लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। जांच के बाद दस लोगों ने बारी बारी से रक्तदान किया। अमित खण्डेलवाल, जगदीश, संदीप, अर्चित, सौरभ, अक्षित, अनुराग, संजय यादव, कमलेश गुप्ता, चंद्रेश, अनुराग ने रक्तदान कर अमर शहीद को रक्तांजलि देते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया। संस्था के अध्यक्ष शुभम गुप्ता व जनसंपर्क अधिकारी राम कुमार गुप्ता, लिनेस क्लब आर्या की अध्यक्ष वंदना राय ने सभी रक्तवीरों का उत्साहवर्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.