Mirzapur News: घर से मुंबई जा रही महिला ट्रेन से लापता
मिर्जापुर, नवम्बर 5 -- Mirzapur News: चेतगंज। घर से मुंबई जाने के लिए महिला संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से लापता हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर लापता महिला की तलाश में जुट गई है। चील्ह थाना क्षेत्र के डींगुरपट्टी गांव निवासी 60 वर्षीय शांति चौहान पत्नी मुन्नू चौहान एक नवंबर की शाम पांच बजे मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां अमृत भारत ट्रेन से मुंबई के लिए रवाना हुईं। परिजनों के अनुसार वह इटारसी से पहले किसी स्टेशन पर उतर गईं, जिसके बाद से लापता है। परिजनों के काफी प्रयास के बाद भी महिला से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। लापता महिला के पति मुन्नू चौहान ने चील्ह थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है। इस संदर्भ में थाना प्रभारी ब्रह्मदीन पांडे ने बताया कि गुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.